Advertisements

जिप सदस्य शंभू मंडल ने पैरालिसिस के शिकार जरूरतमंद के पिताजी के श्राद्ध कर्म के लिए दी साड़ियां…
सरायकेला- संजय मिश्रा ।
Advertisements


जरूरतमंद वृद्ध जनों को ठंड से सुरक्षा के लिए नित्य सांझ ढलते ही क्षेत्र में भ्रमण कर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल कंबल बांट रहे हैं। इसी क्रम में पैरालिसिस के शिकार घाघी गांव के निवासी बन बिहारी महतो ने अपने पिताजी के श्राद्ध कर्म के लिए सहयोग की अपील लगाई। जिस पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने बन बिहारी महतो तक पहुंच कर उनके पिताजी के श्राद्ध कर्म कार्यक्रम के लिए साड़ियां उपलब्ध कराई। मौके पर उन्होंने बन बिहारी महतो को आवश्यक सहयोग करने के लिए आस्वस्त किया। और दुख की इस घड़ी में परिवार का ढांढस बंधाया।

