Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जूम एप के माध्यम से की गई। मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किए गए उक्त ऑनलाइन बैठक में कोल्हान प्रमंडल के दर्जनों की संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी और पारा शिक्षक शामिल रहे। सम्मानित अतिथि के रूप में बैठक में मोर्चा के प्रदेश कमेटी सदस्य लखन लाल महतो सहित कोल्हान प्रमंडल महासचिव भवतारण महतो, कोल्हान प्रमंडल उपाध्यक्ष अतुल चंद्र महतो, प्रेस प्रवक्ता सन्नी कुमार एवं विकास गिरी, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शैलेश सुंडी, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष सोनू सरदार, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी, राम प्रसाद नायक, मिर्जा मार्डी, नरेश कुंभकार, पुतुल रानी पारीत, तापस हालदार, मृत्युंजय गोप, साकेत शेखर सहित दर्जनों की संख्या में पारा शिक्षक शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक बिनोद बिहारी महतो के नेतृत्व और राज्य की हेमंत सरकार एवं शिक्षा मंत्री के पारा हित में किए जा रहे प्रयास पर विश्वास जताया गया। साथ ही आगामी 26 अगस्त को शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावित नियमावली के प्रारूप पर अंतरिम राय प्राप्त करने के लिए एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा को प्रस्तावित नियमावली उपलब्ध कराने की मांग की गई। और कहा गया कि प्रस्तावित नियमावली पर आंशिक विचारोपरांत इसे कैबिनेट में लाकर पारा शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य के लिए अविलंब मंजूरी दी जाए। जूम मीटिंग के दौरान पारा शिक्षकों ने राज्य सरकार द्वारा पारा हित में लाए जा रहे नियमावली पर हर्ष जताया गया। कहा गया कि वर्तमान हेमंत सरकार की पारा शिक्षकों के प्रति सकारात्मक सोच और चुनाव के दौरान किए गए वायदे को पूरा करने का सार्थक प्रयास एवं राज्य भर के पारा शिक्षकों के लंबे संघर्ष का परिणाम मिलने जा रहा है। जो एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी। बैठक में कोल्हान प्रमंडल एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा बेमिसाल एकता और एकजुटता पर खुशी जाहिर की गई।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…