Advertisements

शादी की नीयत से नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर DEEP : उलीडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने और यौन शोषण करने के आरोपी को उलीडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है. मामले का आरोपी इस्माइल उर्फ सफर है और उलीडीह थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है.
मोबाइल लोकेशन से हुई आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, घटना चार साल पहले की है, लेकिन परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत उलीडीह थाने में 12 अक्तूबर को की थी. पुलिस तक मामला पहुंचते ही उलीडीह पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया. उलीडीह पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में 164 का बयान करायेगी. साथ ही आरोपी को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजेगी.
Advertisements

Related posts:
नामकुम(राँची) : जतरा हमारी अस्मिता, हमारी पहचान — झारखण्ड की संस्कृति को सहेजने का पर्व है” : राजेश ...
SARIKELA NEWS : सरायकेला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन करते हुए चार को गिरफ्तार कर भेजा ...
Anagada News : सिरका में कैंप का आयोजन कर पेंशन हेतू जरूरतमंद लाभूकों के लिए भरा गया आवेदन पत्र .. ...

