Advertisements
Spread the love

बाल ज्ञान आश्रम स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

रिपोर्टर – झंटू पाल

Advertisements
Oplus_131072

काठीकुंड : मंगलवार को काठीकुंड बाजार के बाबूपाड़ा स्थित बाल ज्ञान आश्रम स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम शंकार तिवारी,समाज सेवी उमाशंकर पांडे ,ग्राम प्रधान शंभू पाल, प्रधानाचार्य ज्योति तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय के सचिव दयाशंकरजे तिवारी ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

जिसमें झांसी की रानी , रामायण कथा , नशा मुक्ति अभियान जैसे कई डांस और आधुनिक गाना प्रस्तुत की तो एक अलग ही उत्साह नजर आया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक ऋतिक मंडल, सोमा दें, रिचा कुमारी, संताना मंडल, मानतू मंडल , ज्योति हांसदा , शिवली कुमारी, प्रिया कुमारी सहित सैकड़ों अभिभावक शामिल थे।।