Spread the love

सरायकेला-खरसावां (विकास कुमार) जिला के सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार एक महीने तक कोरोना से जंग मजबूती से लड़ते हुए आखिरकार कोरोना को हराने में सफल हुए। वह बीते 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसके बाद उनकी लगातार स्थिति बिगड़ती गई। कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन उसके बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के बाद 15 दिन पूर्व उन्हें रांची के मेडिका ले जाया गया था। जहां वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। करीब 15 दिनों के बेहद क्रिटिकल सिचुएशन को पार करते हुए आखिरकार उन्होंने कोरोना को मात दी। कोरोना से स्वस्थ होने के बाद उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल से आज छुट्टी दी गई तथा वह वापस सरायकेला लौटे। वे अपने आवास पहुंचे जहां कोरोना की जंग जीतकर लौटने पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों तथा कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सिविल सर्जन ने भी विक्ट्री का साइन दिखा कर अपनी खुशी का इजहार किया। सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने कहा कि कोरोना से जंग में मजबूत आत्मबल होना बेहद जरूरी है। इसी के बल पर कोरोना को हराया जा सकता है। कोरोना से अपने आप को बचाने हेतु मास्क लगाना सेनीटाइजर का प्रयोग करना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का का पालन करना बेहद जरूरी है। जिससे आप बच सकते हैं। लेकिन अगर आप कोरोना से संक्रमित हो गए हो तो दवाइयों के साथ आपका अंदर का आत्मबल कोरोना की जंग में बेहद सहायक हो सकता है। इसलिए सभी लोग इस महामारी के काल में अपने आत्मबल को मजबूत रखें।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना‌ झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?

जमशेदपुर : जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन…