Spread the love

सरायकेला Sanjay Mishra : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बिजय महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरायकेला जिला प्रशासन से जिले में कोरोना इंतजामों में और सुधार की मांग की। जिला अध्यक्ष ने कहा कोविड महामारी के विषम परिस्थिति में यहाँ के जनप्रतिनिधियों का गायब होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरायकेला के स्थानीय विधायक सह राज्य के परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन हो या सांसद दोनों इस जरूरत के वक़्त में गायब है। उन्होंने कहा झामुमों जिला उपाध्यक्ष भोला महंती द्वारा अव्यवस्था पर जो सवाल उठाया गया है वह बिल्कुल जायज है। झामुमों जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो को वर्त्तमान हाताल की अव्यवस्था और जमीनी हकीकत स्वीकार करना चाहिए, न कि प्रशासन के पक्ष में लीपा पोती वाले बयान जारी करनी चाहिये। झामुमों जिलाध्यक्ष को मालूम होनी चाहिये कि राजनैतिक दलों की जबाबदेही जनता के प्रति ज्यादा है। जिला अध्यक्ष ने कहा है कि सरायकेला विधानसभा से विधायक चंपाई सोरेन इस राज्य के कद्दावर मंत्री है। ऐसे में सरायकेला विधानसभा की जनता कोरोना संक्रमण के दुख की इस घड़ी में खुद को असहाय महसूस करे यह सभी के लिये शर्म की बात है। इसे लेकर जल्दी ही भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल के जिलाधिकारियों से मुलाकात कर आवश्यक सुविधाएं बहाल किए जाने की मांग करने की बात उन्होंने कही है।

Advertisements
Advertisements

You missed