Advertisements
Spread the love

साहिबगंज (रणविजय गुप्ता ) झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के छोटे भाई अमीरुल इस्लाम (58) का बुधवार को कोलकाता में इलाज के दौरान निधन हो गया। दोपहर करीब 2:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए शुरुआती दौर में पश्चिम बंगाल एवं रांची में ले जाया गया। लेकिन कोई सुधार नहीं होने और तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर कोलकाता में एडमिट कराया गया। जहां उन्होंने हमेशा- हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए।परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह 9:00 बजे जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी। उनके पैतृक गांव इस्लामपुर में अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन की खबर से मंत्री आलमगीर आलम सहित सभी रिश्तेदार और परिजन गम में डूब हुए है। इधर , उक्त दुःखद सामाचार सुनने के बाद कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया में भी लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा ,जिला उपाध्यक्ष बरकत खान ,प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक दास, जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी नबीद अंजुम सहित सैकड़ों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

Advertisements

You missed