
घर-घर विकास पहुंचाने का संकल्प लेकर रवि शंकर मंडल ने किया जनसंपर्क

दुमका संवाददाता-मौसम गुप्ता
दुमका : नगर परिषद चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी रवि शंकर मंडल ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए नगर परिषद क्षेत्र के दर्जनों मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर समर्थन मांगा. रसिकपुर वार्ड नंबर 1,2,ओर 3 में जनसंपर्क करते हुए रसिकपुर समेत विभिन्न इलाकों में उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं. जनसंपर्क के दौरान रवि शंकर मंडल ने सड़क, पेयजल, सीवरेज और सफाई व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि इन बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि दुमका नगर परिषद क्षेत्र के हर वार्ड का संतुलित विकास मेरा संकल्प है. जनता के आशीर्वाद से नगर परिषद में सकारात्मक का स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया. रवि शंकर मंडल ने भरोसा दिलाया कि मेयर बनने के बाद हर वार्ड में समान विकास सुनिश्चित किया जायेगा और शिकायतों त्वरित समाधान होगा. उन्होंने जनता से अपील कर कहा कि 23 फरवरी को भारी संख्या में मतदान के लिए निकलें. इस दौरान लोगों को उन्होंने क्रम संख्या 13 और अपने चुनाव चिह्न चपाती रोलर छाप के बारे में जानकारी दी.

