
घाटशिला : भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक अर्धसैनिक सेवा परिषद के द्वारा आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे सैनिक परंपरा से माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पर समाज मे सेवा देने वाले प्रमुख लोगो को पारंपरिक पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पदम जनुम सिंह सोय, केंद्रीय विद्यालय सुरदा के प्रिंसिपल माइसा मार्डी, डॉ भगन हेम्ब्रम, जयंत उपाध्याय, शिक्षक मुकुल महापात्र, शिक्षक विपिन कुमार सिंह, रंजीत दत्ता, प्रबीर डे, रश्मिता घोष, डॉ कमर अली, शेख आखिरुद्दीन को कुतलुडीह मांझी बाबा पिथौ हांसदा बेनसोले मांझी नरेन बेसरा के द्वारा पारंपरिक पगड़ी बंध कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शौर्य चक्र विजेता वारंट ऑफिसर सेवानिवृत्त मो जावेद ने के भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा दिए गए आदर्श पथ पर सभी को चलने का आग्रह किया। साथ ही साथ ये भी कहा झारखंड वीरों कि भूमि है चाहे वो भगवान बिरसा मुंडा हो, सिद्धू कान्हू तिलका माझी, फुलो जाह्नो, चंद भैरव या परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का हो मगर ये बहुत ही दुखद है कि किसी भी सत्तापक्ष के द्वारा राज्य में कोइ पॉलिसी सेना या पुलिस बल के शहीद/वीरता पदक विजेता के लिए नहीं है। जैसा कि अन्य राज्यों में है उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य जो खनिज संपदा से भरा हुआ है पर विकाश के मार्ग से भटक गया है। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य जो हमारे राज्य के साथ बना आज कितना विकसित हो गया, उड़ीसा जो कभी हमसे पिछड़ा राज्य हुआ करता था। आज विकाश कि नई बुलंदी छु रहा हैं। कहीं ना कहीं हमारे राज्य में राजनीतिक दृढ़ संकल्प की कमी है।
प्रधानाचार्या सुरदा केवी मायसा मार्डी ने शिक्षा पर जोर दिया और सेना के अनुशासन की बढ़ाई कि माझी बाबा पिथो हांसदा ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष कैप्टन धनों टुडू , कैप्टन मानसिंह हेम्ब्रम, सूबेदार मेजर लुगु बास्के, सूबेदार सोनाराम सोरेन,नायब सूबेदार गोविंद सोरेन, सूबेदार लखन मुर्मू, सेना मेडल रघुनाथ हांसदा, नायब सूबेदार सुशील मुर्मू, हवलदार रतन हांसदा हवलदार पांचू मुर्मू, हवलदार Jk सुंडी, हवलदार मनोहर समद,हवलदार गणेश मुर्मू हवलदार सुरेश बास्के हवलदार पुताई मुर्मू, हवालदार पांचू मुर्मू, ASI भांजों बारी, ASI रतन मुर्मू, पेटी ऑफिसर गौरंग पतार, गोप जयंत उपाध्याय, अशोक महाकुड,नारी शक्ति में शाज़िया सुलेन, हिसी टुडू, वीर नारी सुनीता त्यागी, हेमायंती मुर्मू, शीला मुर्मू, पूनम कूड़ादा सुशीला बास्के, मोगली मुर्मू,, सक्रो मुर्मू मनोहर, पानो टुडू, लक्ष्मी मुर्मू, पूनम कूड़ादा, शीला कूड़ादा इत्यादि इस अवसर पर शौर्य चक्र विजेता वारंट ऑफिसर मो जावेद कहा प्रहरी सदैव प्रहरी होते है पहले सीमाओं के प्रहरी का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाह किया और अब समाज के प्रहरी बन कर राष्ट्रहित में सदैव कार्य करेंगे ।
