Advertisements
Spread the love

रांची। टाटीसिलवे के ईईएफ मैदान में 15 से 22 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने वाला है। प्रख्यात कथा वाचक इंद्रेश जी उपाध्याय 8 दिन तक भागवत प्रेमियों काे कथा का रसपान कराएंगे। भागवत के सभी प्रसंगों का उल्लेख कर श्रद्धालुओं का आनंदित करेंगे। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति के लोगों ने बताया की इस क्षेत्र के लोगों में शिक्षा संस्कार सांस्कृतिक, वैचारिक एवं आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण संवर्धन और धार्मिक चेतना को जागृत करने के उ‌द्देश्य से 8 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ईईएफ मैदान में किया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य इन्द्रेश जी उपाध्याय (वृंदावन) के श्रीमुख से भागवत कथा का प्रेम रस प्रवाहित होगा। कथा आरंभ के एक दिन पूर्व 14 फरवरी को भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 2100 महिलाएं शामिल होंगी। कलश यात्रियों को कलश, नारियल, पानी का बोतल एवं फलाहार समिति द्वारा दिया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चलेगा।

Advertisements

Vananchal 24 tv live के लिए राँची से अर्जुन कुमार का रिपोर्ट

You missed