Advertisements
Spread the love
लूट कांड का मुख्य आरोपी लादेन गिरफ्तार

जमशेदपुर /पोटका – पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के रसूनचोपा पंचायत के रसूनचोपा पुलिया के सामने में कुछ दिन पहले उड़ीसा के रहने वाला बकरी व्यापारियों से बंदूक की नांेक पर एक लाख सत्तर हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सोनू कुमार सिंह उर्फ लादेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
बीते 20 दिनों पहले कोवाली थाना क्षेत्र के रसूनचोपा पुलिया के समीप टाटा मैजिक वाहन पर फायरिंग कर उड़ीसा के रायरंगपुर के रहने वाले दो बकरी व्यापरियों से एक लाख सत्तर हजार लूट की घटना को अंजाम आठ लुटेरों द्वारा दिया गया था जिसमें से मौका ए वारदात कव्वाली पुलिस द्वारा पहले ही दो लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है वही कोवाली पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा के रहने वाले सोनू कुमार सिंह उर्फ लादेन को छापा मारकर गिरफ्तार कर कोवाली पुलिस जेल भेज दिया है ……

You missed