Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजयकुमार मिश्रा/विकास कुमार) विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सरायकेला के सदर अस्पताल प्रांगण स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विभाग के निर्देश पर और टोटेमिक कुड़मी समाज के सहयोग से आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक सरायकेला की मेडिकल टीम द्वारा कुल 25 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस अवसर पर टोटेमिक कुड़मी समाज के स्वर्गीय डॉ अमित महतो को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरियल मार्डी, समाज के सचिव करण महतो सहित ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अर्धैन्दू सिंह, एएनएम चिंता कुमारी, डॉ डीके सिन्हा, डॉ अनिर्बन महतो एवं डॉ चंदन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर गणेश महतो, जगदीश, दिनेश महतो, सिकंदर महतो, संजय मुखी, महावीर महतो, मुकेश महतो, हरि महतो, तिलक महतो, प्रकाश महतो, प्रदीप महतो एवं समाज के छोटानागपुर मीडिया प्रभारी दुर्योधन महतो की उपस्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। जन जागरूकता के तौर पर बताया गया कि रक्तदान जीवनदान और महादान है। इसलिए विशेषकर कोरोना के इस पांडेमिक पीरियड में जीवन रक्षा के लिए रक्तदान किया जाना चाहिए।

Advertisements

You missed