Advertisements
Spread the love

माताजी आश्रम में 16 वा रक्तदान शिविर आयोजित

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माताजी आश्रम हाता में ब्लड बैंक औऱ भी बी डी ए जमशेदपुर की सहयोग से 16 वा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 82 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया जिसमें चार महिलाये शामिल रहे। मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के पूर्व सिविल सर्ज़ेन डाक्टर अरविंद कुमार लाल सम्मानीय अतिथि के पूर्व विधायक मेनका सरदार, ब्लड बैंक के मैनेजर संजय चौधरी,बिशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सुरज मण्डल, मुखिया सुखलाल सरदार, मुखिया देवी भूमिज, पूर्व जिला परिषद करुणामय मण्डल, समाजसेवी गणेश सरदार, समाज सेवी मनोज सरदार, समाज सेवी पलटू मण्डल, समाज सेविका अल्पना भट्टचार्य आदि उपस्थित थे। रक्तदान के पहले ठाकुर, माँ औऱ स्वामीजी की प्रतिकृति पर पुष्प तथा धुप द्वीप प्रज्वलित किया मुख्य अतिथि औऱ बिशिष्ट अतिथि ने मिलकर. कृष्ण मण्डल ने अतिथि औऱ रक्तदातायो को स्वागत किया. इस अबसर पर गणेश सरदार, मनोज सरदार औऱ सुनील कुमार दे ने रक्तदान की उपकारिता पर प्रकाश डाला. डाक्टर अरविंद कुमार लाल ने कहा,, रक्तदान सबसे बड़ा दान है. इसका कोई बिकल्प नहीं. रक्तदान के बारे में हमारे पोटका प्रखंड काफ़ी जागरूक हो चूका है जिसका श्रेय साहित्यकार सह समाज सेवी सुनील कुमार दे को जाता है जिन्होंने 1997 में नुआग्राम रक्तदान का आंदोलन शुरू किया था. धन्यवाद ज्ञापन दुलाल मुखर्जी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन राजकुमार साहू ने किया. रक्तदान को सफल बनाने में माताजी आश्रम के सदस्य के अलावे ब्लड बैंक औऱ भीबीडीए जमशेदपुर का सहयोग रहा. इस अबसर पर शंकर चंद्र गोप, सुधांशु कुंडू, तपन मण्डल, कमल कांति घोष, बलराम गोप, संजीव शाह, रामकृष्ण सरदार, सुधीर सरदार, अजित सरदार, मोनी पाल, सनातन महतो, चिंतामणि त्रिपाठी, मृणाल पाल, महेश बियानी, मनमोहन दे, अर्जुन मुदी, आनंद साहू, जय हरी सिंह मुंडा, सुदीप मुखर्जी, स्वपन मण्डल, स्वपन कुमार मण्डल, प्रशांत पा निग्राही, नारायण चटरजी, दिलीप पंडा,लोचना मण्डल, सुजाता मोरोल, रीना मण्डल, रीता मण्डल, डाक्टर विकास कुमार भकत, रवि कांत भकत, सूर्य शंकर कर, प्रवीर मण्डल, संतोष मण्डल, तरुण मण्डल, निताई महाकुड़, अमल बिस्वास आदि लोग उपस्थित रहे।.

You missed