Advertisements
Spread the love

झारखंड श्रमिक संघ की महाधिवेशन को सफल बनाने शैलेन्द्र मैथी सक्रिय

Advertisements

चांडिल : झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनुषागिंक इकाई झारखंड श्रमिक संघ की 28 जून को रांची में होने वाली दसवें वार्षिक कार्यकाल की महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए झारखंड श्रमिक संघ सह झामुमो के केंद्रीय संयुक्त महासचिव शैलेन्द्र कुमार मैथी सक्रिय है। झारखंड श्रमिक संघ के जिला कार्यालय चांडिल के उरमाल में उनके अध्यक्षता में महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई। उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए शैलेन्द्र कुमार मैथी ने कहा कि भाजपा के साढ़े 18 साल के शासन काल में मजदूरों की स्थिति काफी दयनीय हो गया था। उन्होंने कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो नीत सरकार बनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मजदूर हित नियमावली में संशोधन किया। हेमंत सरकार मजदूरों को हक अधिकार दिलाने के लिए जो नियम पारित किया, जिसे झारखंड के श्रमिक वर्ग को जानकारी रखने की आवश्यकता है। कहा कि महाधिवेशन में मजदूर हित में और भी नया प्रस्ताव पारित किया जायेगा। बैठक में पंचायत स्तर से संघ के सदस्यों को रांची ले जाने के लिए ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र से 12 प्रतिनिधियों का चयन किया गया। जिसमें प्रफुल्य सिंह मुंडा, रिझु माझी, भरत सिंह मुंडा, सुधाकर गोप, राम हांसदा, दिलीप प्रमाणिक, कोकिल सिंह मुंडा, गौर चंद्र हांसदा, खुदीराम सिंह मुंडा, सुकराम टुडू व सिदू माझी शामिल है।

You missed