Spread the love

गोपाष्टमी पर श्रद्धा भाव के साथ पूजी गई गौ माता…

पूजनीय गौ माता में है 33 कोटी देवी देवताओं का वास : मनोज कुमार चौधरी…

सरायकेला संजय मिश्रा ।

। गोपाष्टमी पर जिले भर में विशेष कर पशुपालक परिवारों में श्रद्धा भाव के साथ गौ माता का पूजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत सरायकेला के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने गोपाष्टमी के शुभ दिवस पर अपने आवास में सपरिवार गौ माता का पूजन कर समस्त भक्तों को गोपाष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस पावन अवसर पर कहा कि वेद अनुसार परम वंदनीय पूजनीय गौ माता के पूजन से 33 कोटी देवी देवताओं के पूजन का फल प्राप्त होता है।

गौ माता के दर्शन से ही सभी बलाएं टल जाती है। हमारी पहली माता जो हमें जन्म देने वाली होती है। दूसरी माता गौ माता है जिसके अमृत समान दूध के सेवन से हम स्वस्थ, बलिष्ठ और बलवान बनते हैं। गौ माता के गोबर एवं पंचगव्य (पंचामृत) बिना किसी प्रकार का धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठान पूरा नहीं होता है। वेदों ने गौ माता की महिमा का अपार वर्णन किया है। हमारे आसपास या घर में गौ माता की उपस्थिति ही सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।

इस मौके पर उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस पावन दिवस और प्रत्येक दिन प्रत्येक सनातनी को गौमाता को अपने हाथों से हरा चारा खिलाना चाहिए और उनके चरण स्पर्श करने चाहिए। अगर आपको अपने घर के आसपास गौमाता ना मिले तो नजदीक की गौशाला में जाकर गौमाता की सेवा जरूर करें।

Advertisements

You missed