Spread the love

चांडिल में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, समाज को जोड़ने का लिया संकल्प

Advertisements
Advertisements

चांडिल:-चांडिल बांध विस्थापित मत्स्य जीबी सहकारी समिति द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।यह कार्यक्रम चांडिल कैंप कार्यालय स्थित नौका विहार में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और स्थानीय लोग शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब द्वारा लिखे गए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया।साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर समानता और अधिकार के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नारायण गोप, कार्तिक महतो, माधुरी लायक, ठाकुरदास, भैरव को, मुकर सिंह, रवि माझी, जेठालाल गोप, साधु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से सामाजिक एकता और जागरूकता के संदेश दिया।

You missed