Advertisements
Spread the love

सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय द्वारा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौक

चौराहा पर जलवाए गए अलाव……

सरायकेला। क्षेत्र में बढ़ रहे ठंडे के प्रकोप और ठंड की कनकनाहट को देखते हुए सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय की ओर से शनिवार से अलाव की व्यवस्था शुरू की गई। इसके तहत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड चौक, गैरेज चौक, थाना चौक, बिरसा चौक, पाठागार चौक एवं इंद्रटांडी चौक पर अलाव की व्यवस्था की गई। जिसमें कार्यालय के सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह की देखरेख में सभी चौकों पर कुल एक क्विंटल अलाव की लकड़ी नगर पंचायत कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई। इससे ठंड से प्रभावित हो रहे गरीबजन और स्थानीय दुकानदारों सहित राहगीरों ने राहत महसूस की है।

You missed