Advertisements
Spread the love

खपचाटोली में फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच गेंद का वितरण

Arjun Kumar….✍️

अनगड़ा(राँची) । अनगड़ा प्रखंड के सिरका पंचायत अंतर्गत खपचाटोली गांव में ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच खिजरी विधायक राजेश कच्छप के सौजन्य से फुटबॉल गेंद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के आशीष मुंडा एवं पंचायत अध्यक्ष समीम खान ने खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल गेंद वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मौके पर कहा गया कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए खेल से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं एवं अन्य कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

You missed