Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: कांग्रेस कार्यालय में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती मनाई गई

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित स्टेशन रोड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा एवं नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की उपस्थिति में किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाकबंगला स्थित महात्मा गांधी के मूर्ति पर एवं कार्यालय में लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही आदर्शों एवं पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया.

इस मौके पर महेंद्र पात्र, नोटन महंती, प्रदत्त महतो, शिवशंकर पात्र, सुकरा पोलाई, रमाकांत शुक्ला, मोहम्मद नन्ने समेत अन्य शामिल थे.

You missed