Advertisements

हेंसल में अंचल कर्मचारी ने की अलाव की व्यवस्था..
सरायकेला: राजनगर प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए राजनगर अंचल की ओर से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिसके तहत राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों के चौक चौराहे पर अलाव जलाकर ठिठुरन से राहत दिलाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं गुरुवार की शाम हल्का कर्मचारी सोमचांद टुडू ने हेंसल बाजार में हनुमान मंदिर के समीप अलाव जलाकर लोगों को बढ़ती ठंडक से राहत दिलाने का कार्य किया. कई लोग जो ठंड से ठिठुर रहे थे ,उन्हें इससे राहत मिली। इसी दौरान एदल पंचायत के पूर्व मुखिया शंभू सरदार ,उपमुखिया बबलू गोप सहित समाजसेवी विनोद ज्योतिषी, अजीत मंडल, मानस साहू,हाबु गोप,नरेश दास, विशे प्रधान आदि मौजूद रहे।
Advertisements

Related posts:
Jamtara news जामताड़ा में भाजपा नेत्री बबीता झा ने गरीबों को बांटी साड़ी, कहा-दूसरों की खुशी में खु...
सरायकेला:सांपों की देवी मां मनसा की पूजा के भव्य घट यात्रा में हैरतअंगेज झापान खेल; बंगाल से आए करतब...
Saraikela : बतौर यजमान सरायकेला बीडीओ ने अष्ट भैरव की आराधना कर क्षेत्र के सुख, शांति एवं समृद्धि की...

