Advertisements
Spread the love

कादल के जंगल में एक पेड़ के सहारे फांसी से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस….

सरायकेला। राजनगर थाना क्षेत्र के बड़ा कादल जंगल में बुधवार की दोपहर एक पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर झूलता एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है मृत युवक राजनगर प्रखंड के गम्हरिया गांव का रहने वाला है। जो रविवार अपने घर गम्हरिया से कादल जंगल की ओर गया था। जिसके बाद वापस नहीं लौटने पर घर वालों ने खोजबीन की, तो बुधवार के दोपहर जंगल में एक चट्टान के समीप एक पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलता युवक का शव मिलने पर राजनगर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके वारदात पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई। युवक की पहचान अमर तांती(23 वर्ष) के रूप में की गई। बताया गया कि कुछ महीनों से युवक पहाड़ी की ओर जाया करता था और पूजा पाठ करता था।हालांकि इस मामले में पूरी तफ्तीश नहीं हो पाई है कि युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। वहीं गुरुवार की सुबह युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है। राजनगर पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल इस संबंध में यूडी केस दर्ज कराया गया है।

Advertisements

 

You missed