Advertisements
Spread the love

राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने जिला समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, किया हवन..

 

सरायकेला। राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में हुंकार भरते हुए सोमवार को जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया। जिसे संबोधित करते हुए घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने के लिए चलाया जा रहा है। जबकि जनता का काम हो यह उसका मौलिक अधिकार है। भाजपा नेता गणेश महाली ने अपने संबोधन में कहा कि झूठे वादे करके सत्ता में आई हेमंत सोरेन की सरकार आज हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा कि जिले में अवैध बालू के कारोबार सहित कई तरह के दो नंबर के काम जिला प्रशासन की शह पर झामुमो कार्यकर्ता और दबंगों द्वारा किया जा रहा है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने कहा कि जेपीएससी घोटाले में लिफ्ट सरकार की यदि नियत साफ है तो जेपीएससी अध्यक्ष को बर्खास्त कर सीबीआई जांच की अनुशंसा करें। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार अपनी कार्यप्रणाली नहीं बदलती है तो तीव्र जन विरोध का सामना करना पड़ेगा। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को आदित्यपुर के महापौर विनोद श्रीवास्तव, सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, ठाकुर दास महतो, दुलाल स्वांसी, सूर्या देवी, संजय सरदार, मनोज महतो, कृष्णा प्रधान, मुजाहिद खान, रश्मि साहू, अमितेश अमर, खिरोद महतो, बीएन सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा ने भी संबोधित किया। मौके पर दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?