Advertisements
Spread the love

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल…

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार की देर शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार के मोतिहारी जिले के बेला गांव निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार और 45 वर्षीय राम भजन सिंह सब्जी लेने बाइक से सरायकेला बाजार आ रहे थे। इस दौरान सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। जिससे वे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने 50 वर्षीय विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय राम भजन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के एमजीएम रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस मामले की जानकारी को लेते हुए छानबीन में जुट गई।

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित