Advertisements
Spread the love

डीडीसी ने किया गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण…….

सरायकेला। उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय सभागार में मनरेगा, आवास योजना एवं 15वें वित्त अंतर्गत संचालित योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की।

Advertisements

मौके पर उन्होंने पूर्व के लंबित कार्यों को लक्ष्य निर्धारित कर जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करते हुए अधिक से अधिक लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही। मौके पर उन्होंने प्रखंड एवं अंचल क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण कि कार्य प्रगति की समीक्षा की। और बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए हर वंचित को कोविड-19 टीका से लाभान्वित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने और क्षेत्र में कोविड-19 मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी मारुति मिंज सहित अन्य उपस्थित रहे।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर