Advertisements

चाकुलिया: श्यामसुंदरपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की छापेमारी, 100 किलो जावा महुआ नष्ट
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कलझरिया गांव में कार्रवाई की.

इस दौरान पारा हांसदा के घर पर छापेमारी कर अवैध शराब बनाने के लिए रखा करीब 100 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया. पुलिस ने मौके पर ही जावा महुआ और शराब बनाने वाली भट्ठी को नष्ट कर दिया. वहीं, सात लीटर अवैध शराब जब्त कर थाने लाया गया.
पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सूचित कर दिया है. थाना प्रभारी ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही.
