Advertisements
Spread the love

सोमवार को जिले में मिले 74 नए कोरोना संक्रमित,

एक्टिव केस हुए 316…..

सरायकेला। ट्रुनेट एवं आरटी पीसीआर के माध्यम से 1793 सैंपल की जांच के क्रम में जिले में सोमवार को कुल 74 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया है कि पाए गए संक्रमित मरीजों में से सदर अस्पताल सरायकेला जांच केंद्र से 26, सरायकेला प्रखंड से 9, खरसावां प्रखंड से एक, राजनगर प्रखंड से 3, चांडिल प्रखंड से एक, इचागढ़ प्रखंड से 3, नीमडीह प्रखंड से एक एवं गम्हरिया प्रखंड से 30 मरीज शामिल है। इस प्रकार जिले में एक्टिव केसों की संख्या अब 316 हो गई है।
मौके पर उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि कोविड-19 इनका अनुपालन करें। और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा है कि अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले। किसी अति आवश्यक कार्य के लिए निकलने के क्रम में शारीरिक दूरी और फेस मास्क का नियमित उपयोग करें। और सुनिश्चित करें कि अपने और अपने परिवार के सभी सदस्य गण कोविड-19 का टीका लिए हैं।

Advertisements

You missed