Advertisements
Spread the love

संथाल समाज के बुद्धिजीवी रहे स्वर्गीय दुबराज बेसरा को

श्राद्धकर्म पर दी गई श्रद्धांजलि……

सरायकेला। ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत गुदड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया सह माझी परगना महाल के बुद्धिजीवी वर्ग के सदस्य 71 वर्षीय दुबराज बेसरा का बीते दिनों निधन हो गया। शुक्रवार को स्वर्गीय दुबराज बेसरा का श्राद्धकर्म परंपरागत तरीके से किया गया। श्राद्धकर्म में पातकोम दिशोम माझी परगना महाल के सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। जहां स्वर्गीय दुबराज बेसरा को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Advertisements

 

इस अवसर पर पातकोम दिशोम माझी परगाना महाल के देश परगना रामेश्वर बेसरा एवं श्यामल मार्डी ने स्वर्गीय दुबराज बेसरा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। और कहा कि स्वर्गीय दुबराज बेसरा ने आदिवासियों को जागरूक करने और आदिवासियों के अधिकार के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दुबराज बेसरा जैसे व्यक्ति की जरूरत आदिवासी समाज को है।

इसके लिए आदिवासी युवाओं को समाज हित में काम करने की जरूरत है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना है। इस मौके पर स्वर्गीय दुबराज बेसरा की धर्मपत्नी मंगली बेसरा, देश परगाना रामेश्वर बेसरा, उदय कृष्ण हांसदा, ज्योतिलाल हांसदा, लाल मुर्मू, कार्तिक बेसरा, श्यामल मार्डी, महेंद्र टुडू, नवकिशोर टुडू, सोमचांद मार्डी, बृहस्पति हांसदा, अरुण सोरेन, रंजित किस्कु, प्रफुल्य बेसरा आदि मौजूद रहे।