Advertisements
Spread the love

साहेबगंज के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक

हुए गंभीर रूप से घायल….

सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर साहेबगंज के पास गुरुवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 25 वर्षीय नकुल मेहता एवं 30 वर्षीय सुधीर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रोड एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया।

जहां दोनों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक कांड्रा की ओर से सरायकेला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सरायकेला साहेबगंज के पास बाइक का टायर अचानक से स्किड करने के कारण से बाइक सवार दोनों युवक बाइक के साथ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला पुलिस भी मौके पर पहुंच कर पुरे घटना की जानकारी हासिल की और दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

You missed