Spread the love

सरायकेला-खरसवाॅ ( विकास कुमार ) सरकार के निर्देश पर जारी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान किए गए लॉकडाउन में कोविड गाइडलाइन का पालन सही तरीके से सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार प्रयास में जुटे हैं। इसी क्रम में जिले के पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र में दुकानदारों, बैंक व भीड़भाड़ वाले इलाके में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ है कोविड गाइडलाइन उल्लंघन करने वालों का चालान काट सख्ती भी दिखा रही हैं। इसी क्रम में सरायकेला थाना के कोलाबीरा में सरायकेला अंचल के सीओ सुरेश कुमार तथा सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान दुकानों तथा बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य कोविड गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया। सीओ तथा थाना प्रभारी ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच एहतियात बरतने की सलाह दी। साथ ही बेतरतीब घूम रहे लोगों को कड़ी चेतावनी भी दी।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना‌ झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?

जमशेदपुर : जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन…