Spread the love

 

पाकुड़

Advertisements
Advertisements

उपायुक्त वरूण रंजन ने सिद्धो- कान्हू मुर्मू पार्क में किए जा रहे सौंदर्यकरण के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में बन रहे वाटरफॉल के कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही कार्य के प्रगति की जानकारी ली। सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त श्री रंजन ने बताया कि जिला प्रशासन व नगर परिषद के संयुक्त तत्वाधान में पार्क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। लोगों को और अधिक सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रयासरत है। पाक में लोगों के लिए बड़ा वाटरफॉल लगाने का कार्य किया जा रहा है। छोटे बच्चों के लिए मनोरंजन की भी बेहतरीन व्यवस्था की जा रही है। पार्क में म्यूजिक सिस्टम भी लगाया जा रहा है। ताकि इसका लाभ लोगों को मिले। सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो ,इसका हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही साथ यहां पर जो संथाल विद्रोह हुआ था, उसे लेकर एक मेमोरियल एवं आर्ट गैलरी का निर्माण किया जा रहा है। ताकि पार्क घूमने आने वाले लोगों को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त मोहम्मद शाहिद अख्तर, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार यादव, एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

You missed