
सरेराह मंजनू को चप्पलों से पिटाई कर युवती ने उतारा
युवक के ऊपर से आशिकी का भूत…..
(जुड़े रहें…*vananchal24tvlive.com को SUBSCRIBE करें…..)

सरायकेला। आदित्यपुर थाना अंतर्गत आकाशवाणी चौक पर शुक्रवार की सुबह नारी शक्ति का एक अजीबोगरीब नजारा देखा गया। जहां एक युवती ने आदित्यपुर कॉलोनी के रोड नंबर 32 निवासी युवक अरविंद आर्या की सरेराह चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। तथाकथित आशिक अरविंद आर्या के बीच सड़क पर युवती द्वारा पिटाई होते देख राहगीरों ने भी जमकर हाथ साफ किए। मामला गर्माते देख सामने ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस ने आकर बीच बचाव किया। इसके बाद अच्छा खासा पीटाने के बाद मजनू अरविंद आर्या को पुलिस थाने ले गई।
आदित्यपुर आकाशवाणी से Live ,लड़की को छेड़ना पड़ा महंगा, लड़की ने सरेराह चप्पल से पीटा Live, उतर गया आशिकी का भूत देखे रिपोर्ट LIVE पिटाई चप्पल से , झारखंड-बिहार की महत्वपूर्ण और छोटी-बड़ी ख़बरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें…*vananchal24tvlive.com को SUBSCRIBE करें……
मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि अरविंद आर्या सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर युवती को रोज-रोज अश्लील मैसेज भेजा करता था। जिससे तंग आकर युवती ने अरविंद आर्या को मिलने के लिए आकाशवाणी चौक बुलाई। और आक्रोशित युवती ने अरविंद आर्या की चप्पलों से जमकर धुनाई कर उसके सिर से आशिकी का भूत उतार दी। इसे लेकर पूरे दिन चर्चा का बाजार भी गर्म रहा।
Related posts:

