Spread the love

बाईक और स्कॉर्पियो की टक्कर में चले पत्थर, ट्रैफिक पुलिस ने

संभला मोर्चा, हिंसक घटना का देखें लाईव विडियो…..

धनबाद – जैसे-जैसे सूरज का पारा चढ़ रहा है, वैसे- वैसे लोगों का गुस्सा भी परवान भी चढ़ रहा है ऐसा ही धटना धनबाद के बेकारबांध के निकट मेन रोड पर एक स्कार्पियो और बाईक में टक्कर के बाद सड़क के बीचों -बीच हिंसक रूप का लाईव विडियो का ढिशूम-ढिशूम देखने की मिला। इसी बीच दोनो पक्षों के मारपीट की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी मौके पर ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार यादव पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और उनके वाहन को ट्रैफिक थाने में लगवाया।

Advertisements
Advertisements

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी एवं डीएसपी ने बताया कि स्कॉर्पियो और बाइक सवार के बीच मारपीट हुई है आरोप है कि स्कॉर्पियो पर सवार लोगों ने अपने वाहन के नुकसान की भरपाई के एवज में बाइक सवार से पैसे जबरन ले लिए थे जिसके बाद बाईक सवार के समर्थन में कुछ युवक पहुंचे और दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और अब दोनों पक्षों के कागजातों ओर दावों की जांच शुरू हो गयी है।

You missed