Advertisements
Spread the love

दो प्रखंडों के मतदान कर्मियों को दिया गया

प्रशिक्षण…..

सरायकेला। पंचायत चुनाव के दौरान प्रशिक्षण कोषांग द्वारा एनआर प्लस टू स्कूल में प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रखंड कर्मियों को मतदान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में मंगलवार को कुल 1693 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक तरुण कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, प्रभा शंकर तिवारी सहित अन्य ने बताया कि मंगलवार को पहले पाली में राजनगर प्रखंड के 749 एवं दूसरी पाली में गम्हरिया प्रखंड के 944 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन की पूरी जानकारी दी गई। जिसमें मुख्य रुप से मतदान कराने के संबंध में भी बताया गया।

You missed