Advertisements
Spread the love

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला का शपथ ग्रहण समारोह

हुआ आयोजित…..

सरायकेला। मारवाड़ी Yuva Manch सरायकेला शाखा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित हुआ। जिसमें राहुल अग्रवाल को अध्यक्ष एवं आशुतोष चौधरी व नई टीम को मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय महामंत्री अरुण गुप्ता और प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय चेतानी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री अरुण गुप्ता द्वारा सुमित चौधरी अध्यक्ष एवं विकास अग्रवाल सचिव और उनकी टीम के कार्यकाल को बेहतर कार्यकाल बताया गया।

Advertisements

इनके कार्यकाल में सरायकेला शाखा पूरे झारखंड में सामाजिक कार्यों को संपादन करने वाली अव्वल शाखा रही कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सरायकेला के नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ी युवा मंच पूरे राष्ट्र में 800 शाखाओं के द्वारा समाज सेवा के नए सोपान लिख रहा है। सत्र 2022-23 के अध्यक्ष और उनकी टीम मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रांतीय कार्यक्रम के साथ स्थानीय सरायकेला एवं आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों को बढ़-चढ़कर पूरा करेगा।

मंच से संबोधन संस्थापक अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष सुमित चौधरी नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल अग्रवाल एवं महिला मंच की रेखा सेकसरिया स्नेहलता चौधरी एवं आशुतोष चौधरी ने किया जबकि मंच संचालन आकाश अग्रवाल द्वारा किया गया नई कमेटी के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सचिव आशुतोष चौधरी, कोषाध्यक्ष नीतीश चौधरी( हनी), मीडिया प्रभारी अनमोल चौधरी, कार्यक्रम संयोजक आनंद अग्रवाल, सचिव अनमोल सेक्सरिया ने शपथ ग्रहण की। इस कार्यक्रम में समाज के मारवाड़ी समाज के सभी अभिभावक एवं युवा साथी एवं मारवाड़ी महिला समिति भी उपस्थित रहे।

You missed