Spread the love

बीडीओ ने जन वितरण प्रणाली की दुकानों का किया औचक

निरीक्षण……

सरायकेेला। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सरायकेला मृत्युंजय कुमार द्वारा जन वितरण प्रणाली के कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जन वितरण प्रणाली दुकान कालापाथर का उन्होंने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उक्त राशन दुकान खुला पाया गया। तथा उसकी संचालिकायें उपस्थित पाई गई। संचालिकाओं से दुकान का संचालन उचित रीति से करने और सही समय से राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया। इस पर संचालकों द्वारा बताया गया कि उनके यहां राशन कार्ड धारियों की संख्या काफी ज्यादा हो गई है।

Advertisements
Advertisements

जिसके कारण नेटवर्क की समस्या रहने पर समय पर कार्डधारियों का अंगूठा लेने में परेशानी होती है। और राशन वितरण करने में तकनीकी कठिनाई उत्पन्न होती है। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया उनके यहां से तितिरबिला के ग्रामीणों का राशन कार्ड हटा दिया जाए। ताकि संख्या कम होने पर सही समय पर राशन वितरण बिना किसी समस्या के की जा सके। इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उन्हें लिखित आवेदन देने का निर्देश दिया। इसके पश्चात राशन कार्ड की पात्रता जांच हेतु कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनी और संपन्न लोग भी राशन कार्ड रखे हुए हैं। इस क्रम में सुरेश कुमार अग्रवाल के पात्रता की जांच की गई। जिसमें उनका पक्का मकान तथा एक दुकान पाया गया। इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही ज्योति देवी के राशन कार्ड धारी होने के पात्रता की जांच भी की गई। किंतु ज्योति देवी उपस्थित नहीं पाई गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अनेक लोग धनी और संपन्न होने के बावजूद राशन कार्ड रखे हुए हैं। जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन है। और अयोग्य पाए जाने पर ऐसे लोगों का राशन कार्ड रद्द करते हुए उन पर कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने अपील किया कि धनी और संपन्न लोग यथाशीघ्र अपने राशन कार्ड स्वयं सरेंडर कर दें। अन्यथा जांच में पाए जाने पर कार्रवाई के भागी हो सकते हैं।

Advertisements

You missed