Advertisements
Spread the love

ज्येष्ठ संक्रांति के अवसर पर कोलाबीरा

में आयोजित हुआ छऊ नृत्य

कार्यक्रम।

सरायकेला। ज्येष्ठ संक्रांति के शुभ अवसर पर कोलाबीरा में छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने फीता काटकर किया। मौके पर ग्राम वासियों द्वारा उन्हें वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी का आभार जताते हुए जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को दूर करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र में धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर पूरी रात्रि छऊ नृत्य के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला छऊ नृत्य शैली में विभिन्न नृत्य नाटिकाओं का प्रदर्शन किया गया।

Advertisements