Advertisements
Spread the love

राजधानी में बेखौफ हुये अपराधी, दिनदहाड़े बाप-बेटे की चाकू

गोदकर की हत्या…..

रांची डेस्क (ए के मिश्रा) : झारखण्ड के राजधानी में बेखौफ अपराधी खुलेआम दिनदाहड़े अपराध को अंजाम दे रही है । ऐसे ही घटना रविवार को रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित शिवालिक होटल में अज्ञात अपराधियों ने बाप-बेटे की दिनदहाड़े चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई है। इस दोहरे हत्याकांड की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई ।

Advertisements

रांची राज्य की राजधानी है। जहां राज्यपाल मुख्यमंत्री पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी डीजीपी सहित आला अधिकारी निवास करते हैं । वहां का हश्र यह है कि दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा हत्या कर दी जा रही है । सोचिए राज्य की विधि व्यवस्था कैसी है । हत्या की सूचना के बाद चुटिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस बात की जानकारी जुटाने मे लगी है और प्रयास कर रही है कि बाप-बेटें की हत्या क्यों की गई है और किसने की। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले पंडरा ओपी क्षेत्र में भी प्रेम प्रसंग में भाई और बहन की हत्या की घटना का अंजाम बेखौफ होकर दिया गया था। जिसका खुलासा नही हो सका है ।

You missed