
गोबिंदपुर सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल। एक राजनगर दूसरा चाईबासा का रहने वाला।108 से पहुँचा अस्पताल

राजनगर: : हाता चाईबासा मुख्य मार्ग के गोबिन्दपुर मोड़ पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से राजनगर के मझगांव निवासी मारकांडो बारी (27 वर्ष) एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुटसाई सिन्दरी निवासी मन्नता तियु (22 वर्ष), घायल हो गए. दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजनगर लाया गया.घटना रविवार शाम लगभग चार बजे की बतायी जाती है.
मिली जानकारी के अनुसार मझगांव निवासी मारकांडो बारी जमशेदपुर में ठेका में काम करता है. ठेका में काम किया हुआ पैसा लाने के लिए जमशेदपुर यामाहा मोटर साइकिल से मारकांडो बारी एवं मन्नता तियु जा रहा था.जैसे ही गोबिन्दपुर पहुंचा तो सामने आते एक स्कोर्पियो गाड़ी देख मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया और गिर गया. दोनों युवकों को शिर में चोंटे लगी है.
Related posts:

