
नारी शक्ति सह पर्यावरणविद सुश्री चामी मुर्मू ने देश की 15 वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी शुभकामनाएं
राजनगर : भारत की पहली आदिवासी संथाल समाज की महिला देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप में आगमी 25 जुलाई को पदस्थापन होंगी।इसकी खुशी में राजनगर के बगराई साई स्तिथ सहयोगी महिला समिति प्रांगण में नारी शक्ति से सम्मानित महिला सशक्तिकरण सह पर्यावरण विद सुश्री चामी मुर्मू ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।उन्होंने कहा इस गौरवमई उपलब्धि को भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा।साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को भी बधाई व शुभकामनाएं दी है।इस ऐतिहासिक जीत में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और विपक्ष की भी सराहना की है।जिन्होंने एक ईमानदार,सकारात्मक सोच रखने वाली आदिवासी संताल समुदाय की महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के लिए नामित एवं भारी मतों से विजय दिलाया।उन सभी का आभार व्यक्त किया है।इस मौके पर जवाहर लाल महतो,जयपाल मुर्मू,बड़हा हांसदा,द्रौपदी मुर्मू,दुर्गामुनि हांसदा,शुरू बेवरा, कल्पना तांती,हाड़ीराम मार्डी,ठाकुर मुर्मू,श्रीराम टुडू,हेमन्त महतो,आदि उपस्थित थे।
