लोकतंत्र जनता के लिए और जनता का है। कानून
जनता के हितों की रक्षा के लिए है- दुलाल
खरसावां (उमाकांत कर) झारखंड सरकार के द्वारा कोर्ट फीस में बढ़ोतरी की विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रखंड कमेटी कुचाई के द्वारा सोमवार को कुचाई चौक में झारखंड के वर्तमान सरकार हेमंत सोरेन की पुतला दहन किया वहीं हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की मौके पर सांसद प्रतिनिधि दुलाल स्वांसी ने कहा कि लोकतंत्र जनता के लिए और जनता का है। कानून जनता के हितों की रक्षा के लिए है।
झारखंड सरकार का यह कोर्ट फीस अधिसूचना साबित करता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस के विधायकों को संविधान की जानकारी नहीं है। व आजादी के उद्देश्यों की जानकारी नहीं है। झारखंड सरकार जनता को अपना प्रजा व सेवक समझकर इस प्रकार की कानून जनता पर थोप रही है। यह सरकार गरीबों की सरकार नहीं बल्कि झूठे वादे एवं जनता के साथ धोखाधड़ी की सरकार है।
वहीं सत्येंद्र कुम्हार ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा लागू किया गया यह कोर्ट फीस संशोधन अधिनियम 2021 ब्रिटिश सरकार द्वारा लागू किया गया है कोर्ट फीस एक्ट 870 पर आधारित है अंग्रेजों की इस कानून को झारखंड सरकार ने अंगीकृत कर साबित कर दिया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेश आज भी अंग्रेजों के शासन के समर्थक है।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा सुरेश चंद्र सोय लखीराम मुंडा कृष्णा सोय बेवी दास नागेश्वर पांडे रतन साहू मनोज सोय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2021/11/WhatsApp-Image-2021-11-18-at-10.37.19-AM.jpeg)