Spread the love

पलामू से रामेश्वरम जा रहे तीर्थयात्रियों को हटिया स्टेशन पर  भाजयुमो ने किया जोरदार स्वागतगत कराया  भोजन …….

रांची –   नागपंचमी के दिन पलामू से रामेश्वरम की यात्रा पर जा रहे 96 श्रद्धालुओं के जत्थे की सेवा के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह  के नेतृत्व में हटिया रेलवे स्टेशन पर सेवा शिविर लगाया गया जहां श्रद्धालुओं को माला पहनाकर स्वागत किया गया उसके बाद उनके बीच में खाने के पैकेट जिसमे रोटी , सब्जी, भुजिया,सलाद,आचार , चटनी और पानी की बोतल यात्रियों को दी गई।

इस अवसर पर रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली कि 96 की संख्या में झारखंड के लोग रामेश्वरम की यात्रा पर निकले हैं और उन्हें भोजन की आवश्यकता है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि तीर्थयात्रा पर निकले लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अवसर मिला। यह हमारे संस्कार में है। इसलिए मुझे जैसे ही इस बात की सूचना मिली मैंने अपने सहयोगियों के साथ तुरंत सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की। उनके पास पहुंचा, सबको भोजन कराया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सेवा और सुशासन के 8 साल मना रहे हैं।निश्चित रूप से यह कार्य भी उसी सुशासन और सेवा का हिस्सा है और आगे भी इस तरीके के सेवा कार्य जारी रहेगा।

इस मौके पर समाज सेवी  अजय सिंह ने कहा की सनातनी धर्म में सबसे पवित्र स्थानों में से एक रामेश्वरम जहा पर प्रभु श्री राम ने शिवलिंग स्थापित पर महादेव की पूजा कर लंका विजय के लंका के लिए प्रस्थान किया था । वहा जा रहे श्रद्धालुओ की सेवा करने का सौभाग्य मुझे मिला इसके लिए में ईश्वर को धन्यवाद देता हूं और भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा साथी जो यह सेवा का कार्य कर रहे है इसके लिए में उन्हें साधुवाद देता हु।
इस कार्यकर्म में मुख्यरुप से प्रख्यात वास्तुसास्त्री विमलेश सिंह ,युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री समुंद्र मिर्धा ,सोशल मीडिया प्रभारी संजय चौधरी,कार्यसमिति सदस्य तरुण दास,अभिषेक चौबे , सुकुमार दास प्रमोद सिंह ,प्रिंस कुमार,उत्कर्ष वर्मा,अखिलेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed