Advertisements
Spread the love

डॉ अभिमन्यु बने सरायकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी

चिकित्सा पदाधिकारी….

सरायकेेला (संजय मिश्रा) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला में डॉ अभिमन्यु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में योगदान दे दिया है। इससे पूर्व वे स्वास्थ्य केंद्र मांगूडीह में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला के निवर्तमान प्रभारी पदाधिकारी डॉ संगीता केरकेट्टा का स्थानांतरण पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निवर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संगीता केरकेट्टा को मौके पर विदाई दी गई । कार्यक्रम में डॉ अभिमन्यु को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर डॉ माधुरी, शिव कांत झा, जितेंद्र महतो, एएनएम नीलम नूतन कुमारी, प्रभा कुमारी एवं अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed