Advertisements
Spread the love

हिंदू युवा संघर्ष समिति जमशेदपुर अंकिता हत्याकांड को लेकर आरोपी को कड़ी कार्रवाही करते हुये अभिलंब फांसी की माँग की…..

जमशेदपुर (आलोक पाण्डे ) : अंकिता हत्याकांड को लेकर राज्य के विभिन्न संगठन न्याय के लिए सड़क पर उतर रही है । इसी क्रम में जमशेदपुर हिंदू युवा संघर्ष समिति जमशेदपुर महानगर झारखंड के द्वारा अंकिता सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में हत्यारों को अभिलंब फांसी देने की माँग करते हुए जमशेदपुर पूर्वी उपायुक्त को एक ज्ञापन सौपा । वही हिंदू युवा संघर्ष समिति उपायुक्त से मांग की है कि पिछले दिनों दुमका, झारखंड की बेटी अंकिता सिंह निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना ने समाज मे बेटियों को भय और डर का माहौल का वातावरण तैयार हो गया है । वही संधर्ष समिति ने उपायुक्त से क्षेत्र में महिला कानून के साथ सुरक्षा व्यवस्थ किया जाय जिससे समाज में महिला सुरक्षित रह सके ।

You missed