Spread the love

राजनगर में दो वर्ष बाद धूमधाम से मनाया जायेगा देशकरम महोत्सव।

देशकरम एकता संघ द्वारा तैयारी जोरों पर।

राजनगर में करम पूजा के उपलक्ष्य में देशकरम एकता संघ द्वारा देशकरम महोत्सव 2013 से धूमधाम से मनाया जा रहा है।वहीं दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण देशकरम महोत्सव नही मनाया जा सका।लेकिन इस वर्ष 11 सितंबर को देशकरम एकता संघ द्वारा धूमधाम से देशकरम महोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है । इस बार देश करम महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही हैं।देशकरम एकता संघ के सलाहकार समिति सदस्य दिलीप कुमार महतो
ने कहा इस बार देशकरम महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है।चुकि दो वर्ष से कोरोना के कारण यह महोत्सव नही मनाया जा सका।इस बार आगामी 11 सितंबर देशकरम महोत्सव को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए कमेटी के सभी सदस्य दिन रात तैयारी में जुटे है।जहाँ कई रंगारंग प्रस्तुत किये जायेंगे, जिसमे झूमर संगीत ,पारम्परिक सांस्कृतिक नृत्य गायन आदि प्रस्तुत किये जायेंगे।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप कुड़मी समाज के सभी बड़े नेता ,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य समाजसेवी उपस्थित होंगे। वहीं शुक्रवार को राजनगर में देशकरम एकता संघ के सदस्यों ने तैयारी को लेकर एकत्रित हुए। वहीं आमंत्रित गणमान्य सदस्य हेमंत सिंघदेव, गोपाल सिंघदेव भी उपस्थित थे।वहीं संघ के अध्यक्ष सुधांशू महतो,उपाध्यक्ष वैधनाथ महतो,सचिव साहेब राम महतो,घनश्याम महतो,दिलीप महतो,उदित महतो,दीपक महतो,
लक्ष्मी नारायण महतो,गुरुचरण महतो,सुभाष चंद्र महतो,खिरोद महतो,आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed