Advertisements

नपं अध्यक्षा ने दुर्गा पूजा को लेकर प्रमुख चौकों में खराब पड़े हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने के निर्देश दिए…..
सरायकेला Sanjay – सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख चौकों में खराब पड़े हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बिरसा चौक, गैरेज चौक अटल चौक और शास्त्री चौक अनुमंडल चौक में अधिष्ठापित हाई मास्ट लाइट महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जिससे उक्त क्षेत्र में अंधेरा छाया रहता है। जिसे ठीक करना अति आवश्यक है। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए उक्त महत्वपूर्ण स्थानों की खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट और अन्य लाइटों को ठीक करने के साथ-साथ पूरे नगर क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और नया लाइट लगाने के निर्देश उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को दिया है।
Advertisements

Related posts:
Chandil याद किये गए कुकड़ू नक्सली घटना में शहीद जवान, पुलिसकर्मियों व प्रबुद्ध जनों ने दिया श्रद्धांज...
SARAIKELA NEWS : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन का छठा जिला छात्र सम्मेलन संपन्न . . .
Saraikela : में मना परंपरागत पोखाल दिवस; विभिन्न इनग्रेडिएंट्स के साथ लोगों ने पोखाल भोजन का लिया आ...

