Advertisements

अनियंत्रित हाईवा दीवार तोड़कर घर में घुसा, कोई
हताहत नहीं, बाल बाल बची जान, स्कूटी
क्षतिग्रस्त…….
सरायकेला Sanjay ; सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हंसाहुड़ी में रविवार की शाम एक अनियंत्रित हाईवा एक घर में घुसकर पलट गया। जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डस्ट कोयला लदा हुआ जेएच-05भी-5275 संख्या की एक हाईवा तेज गति से गुजरते हुए अनियंत्रित होकर रिटायर्ड टीचर हरिशंकर सारंगी के घर में घुसते हुए पलट गया। जिसमें सामने रखी एक स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उस समय घर पर किसी के भी नहीं होने के कारण बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।
Advertisements

Related posts:
झामुमो व युवा कार्यकर्ताओ के संग विधायक सविता महतो ने मनाया गुरूजी का जन्मदिन व दिवंगत सांसद सुनील म...
RAJNAGAR NEWS : हेंसल में निकला भव्य विजय जुलूस,राम भक्तों ने दिखाए एक से बढ़ कर एक करतब। प्रशासन की ...
दुमका : नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा संयुक्त मोर्चा के द्वारा महा जनसंपर्क अभियान ...

