
बड़ासिजुलता में नुक्कड़ नाटक कर मेला सह प्रदर्शनी में लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंचायत स्तरीय मेला प्रदर्शनी कार्यक्रम बड़ा सिजुलता के हरी मंदिर के समीप आयोजित की गई। यह कार्यक्रम बड़ा सिजुलता पंचायत की मुखिया श्रीमती निर्मला सरदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जहां रोजगार रोजगार सेवक ,ग्राम प्रधान,जनप्रतिनिधि एवं कई संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया।जिसमे आधार कार्ड से लिंक कराने, कुपोषण से बचने के उपाय,स्वास्थ्य संबंधित एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।इस मौके पर उप मुखिया बालक महाकुड़, वार्ड सदस्य रामो महाकुड़,ममता मंडल,रोजगार सेवक पंकज महाकुड़, ग्राम प्रधान अश्वनी प्रधान,अर्चन मंडल आदि उपस्थित थे।

