Advertisements
Spread the love

सरकारी दुर्गा पूजा मंडप में सरायकेला एसडीओ ने बतौर यजमान की महासप्तमी की पूजा; क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए की मंगल कामना।

Advertisements

सरायकेला। मर्जर एग्रीमेंट के तहत सरायकेला में सरकार द्वारा कराए जाने वाले मां दुर्गा के वार्षिक पूजन उत्सव के अवसर पर सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने बतौर यजमान मां सप्तमी की पूजा की। इस अवसर पर पंडित गोपाल कृष्ण होता द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के महासप्तमी की पूजा संपन्न कराई गई। मौके पर सरायकेला एसडीओ राम कृष्ण कुमार ने माता के दरबार में मत्था टेकते हुए क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निर्वर्तमान निदेशक तपन कुमार पटनायक, सेवानिवृत्त वरीय अनुदेशक विजय कुमार साहू ने भी मां दुर्गा के दर्शन करते हुए माता के दरबार में मत्था टेके। महासप्तमी की पूजा के अवसर पर सरकारी दुर्गा पूजा मंडप में भक्तों ने भी मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि के दर्शन करते हुए भोग प्रसाद का चढ़ावा चढ़ा कर पूजा अर्चना किए।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित