शादी की नीयत से नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर DEEP : उलीडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने और यौन शोषण करने के आरोपी को उलीडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है. मामले का आरोपी इस्माइल उर्फ सफर है और उलीडीह थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है.
मोबाइल लोकेशन से हुई आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, घटना चार साल पहले की है, लेकिन परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत उलीडीह थाने में 12 अक्तूबर को की थी. पुलिस तक मामला पहुंचते ही उलीडीह पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया. उलीडीह पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में 164 का बयान करायेगी. साथ ही आरोपी को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजेगी.
Advertisements

Advertisements

Related posts:
RAJNAGAR NEWS : सावन के तीसरे सोमवार चालियामा शिव मंदिर में 25वें वर्षगांठ पर बालक भोजन सह भंडारा का...
काठीकुंड : लाखों की लागत से विद्यालय के चार दिवारी एवं पहुंच पथ का दुमका सांसद ने किया शिलान्यास...
Ramgarh News : अमित बख्शी सीसीएल कर्मी पर अपराधी ने 5 गोली चलाई, बेदान्ता में डॉक्टर ने मृत घोषित कि...

