घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए नगद 30 हजार व फोन….
जमशेदपुर DEEP : बिरसानगर थाना क्षेत्र के मोहरदा की रहने वाली नेहा कुमारी के घर से चोरों ने नकदी और मोबाइल की चोरी कर ली. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दूसरे दिन गुरुवार की सुबह मिली. इसके बाद घटना की लिखित शिकायत बिरसानगर थाने में की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. नेहा कुमारी ने बताया कि वह रात के एक बजे तक जगी थी. वह दुकान चलाती है.
Advertisements

Advertisements

दुकान बंद कर रात को वह अपने घर पहुंची. इसके बाद उसने अपने बैग को घर के ही टेबल पर रख दिया था. लेकिन गुरुवार की सुबह 6.30 बजे उसकी मां ने पर्स छत पर पाया. इसके बाद नेहा ने छत पर जाकर बैग की तलाश ली और बैग में रखा नकद 30000, मोबाइल फोन, दुकान की चाबी, व अन्य सामान गायब पाया. परेशान होकर वह बिरसानगर थाने पहुंची और घटना की लिखित शिकायत की.

